Good News: इस वजह से PRTC को मिला देश में दूसरा स्थान

Edited By Tania pathak,Updated: 17 Jan, 2021 10:07 AM

good news due to this prtc got second place in the country

पी.आर.टी.सी. के चेयरमैन के.के. शर्मा ने बताया कि नई दिल्ली के कॉन्स्टीच्यूशन क्लब में भारतीय पैट्रोलियम मंत्रालय द्वारा....

पटियाला (राजेश पंजौला, मनदीप जोसन): पी.आर.टी.सी. के चेयरमैन के.के. शर्मा ने बताया कि नई दिल्ली के कॉन्स्टीच्यूशन क्लब में भारतीय पैट्रोलियम मंत्रालय द्वारा करवाए गए सक्षम -2021 ऑनलाइन समागम के दौरान पी.आर.टी.सी. की बसोंं को कम से कम तेल की खपत के लिए देशभर में दूसरा स्थान मिला है। ऑनलाइन समागम में भाग लेकर पी.आर.टी.सी. के चेयरमैन के.के. शर्मा ने यह अवार्ड प्राप्त किया।

शर्मा ने बताया कि पी.आर.टी.सी. को दूसरे राज्यों की स्टेट ट्रांसपोर्टों की बसोंं के मुकाबले कम तेल खपत करने पर रनरअप अवार्ड मिला है और 2 लाख का ईनाम भी दिया गया। इस मौके पर के.के. शर्मा ने पी.सी.आर.ए. और पैट्रोलियम व कुदरती गैस तथा स्टील मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह अवार्ड पी.आर.टी.सी. के कर्मचारियों को मेहनत और लगन से काम करने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने बताया कि पंजाब में सर्वोत्तम डिपो का अवार्ड पी.आर.टी.सी. के फरीदकोट डिपो को दिया गया है और इस अवार्ड की राशि के तौर पर 50 हजार रुपए प्राप्त हुए हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!