भंगड़ा टीम में काम करती लड़कियों से महिला करवाती थी देह व्यापार, मना करने पर देती थी कठोर सजा

Edited By Vaneet,Updated: 10 Aug, 2020 06:28 PM

girls used to get women to do prostitution

सिटी पुलिस ने रूपयों की खातिर देह व्यापार का धंधा करने के लिए मजबूर करने के आरोप में एक महिला को काबू कर...

नकोदर(रजनीश): सिटी पुलिस ने रूपयों की खातिर देह व्यापार का धंधा करने के लिए मजबूर करने के आरोप में एक महिला को काबू करके उसके चुंगल से एक युवती को छुड़वाया है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है। 

शिकायतकत्र्ता ने बताया कि वह भंगड़ा टीम में काम करती है। उसके पिता की 3 वर्ष पहले मौत हो चुकी है। लॉकडाऊन में शादियां बंद हो जाने के कारण उसके घर का गुजारा बहुत मुश्किल से चलता था। नकोदर के नजदीक गांव की रहने वाली उसकी पहचान की एक महिला भी भंगड़ा टीम में काम करती थी जिसके साथ उसने काम के लिए संर्पक किया। महिला ने कहा कि उसके पास 
काम है, वह उसके पास चली आए।

शिकायतकत्र्ता ने बताया कि वह अपने मामा की लड़की को साथ लेकर महिला के पास चली आई। उसने आरोप लगाया कि महिला ने उन्हें घर में बंदी बनाकर रख लिया और देह व्यापार करके पैसा लाने के लिए मजबूर करती थी। अगर वे ऐसा करने से इंकार करती थी तो उनके साथ मारपीट करती और जान से मारने की धमकियां देती थी। आज मौके मिलने पर वह घर से चोरी निकल आई और पुलिस को सूचित किया।

शिकायतकत्र्ता ने बताया कि उसके मामा की लड़की अभी भी महिला के कब्जे में है जिसे एक कोठी में बंधक बनाकर रखा हुआ है। सिटी थाना के प्रभारी मनजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने छापेमारी करके युवती को महिला के चुंगल से छुड़वा लिया है। पुलिस ने महिला के खिलाफ केज दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!