Fiance का पीछा कर Spa Centre में पहुंची लड़की, मौके का नजारा देख उड़ गए होश (VIDEO)

Edited By Sunita sarangal,Updated: 05 Sep, 2023 01:02 PM

मिली जानकारी के अनुसार लड़की को मंगेतर पर शक हुआ जिसके बाद उसने सारी जानकारी जुटाई......

बठिंडा: यहां के एक स्पा सैंटर में लड़की की तरफ से जमकर हंगामा करने की खबर सामने आई है। दरअसल, लड़की लुधियाना की रहने वाली है और उसकी मंगनी हो चुकी है। लड़की को शक था कि उसका मंगेतर लड़कियों के साथ बठिंडा के स्पा सैंटर में जाता है। इस बात पर लड़की ने मौके पर जाकर मंगेतर को रंगे हाथों पकड़ा और स्पा सैंटर में जमकर हंगामा हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार लड़की को मंगेतर पर शक हुआ जिसके बाद उसने सारी जानकारी जुटाई और टैक्सी लेकर मंगेतर के पीछे-पीछे बठिंडा पहुंच गई। जब वह स्पा सैंटर के अंदर गई तो अपने मंगेतर को बाकी लड़कियों के साथ देखकर गुस्से से लाल हो गई। लड़की ने मौके पर ही जमकर तमाशा किया और मंगेतर के साथ झगड़ना शुरू कर दिया। मंगेतर ने भी लड़की की पिटाई करनी शुरू कर दी। इस दौरान मौके पर काफी लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचित किया गया।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़के को हिरासत में ले लिया है। पुलिस स्पा सैंटर में चलने वाले धंधे के बारे में पूछताछ करेगी। पुलिस ने आगे की जांच भी शुरू कर दी है। आसपास के लोगों का कहना है कि इस स्पा सैंटर में कई लड़के और लड़कियां आते रहते हैं। अब देखना यह होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!