Edited By Subhash Kapoor,Updated: 12 Jun, 2022 10:21 PM
उच्ची बस्सी नहर में आज दोपहर टांडा के वार्ड 2 उड़मुड़ निवासी नौजवान डूब गया।
दसूहा/टांडा उड़मुड़, (वरिन्द्र पंडित) : उच्ची बस्सी नहर में आज दोपहर टांडा के वार्ड 2 उड़मुड़ निवासी नौजवान डूब गया। जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। पानी में डूबे नौवजान की पहचान अवतार सिंह सनी पुत्र सुखदेव सिंह के रूप में हुई है। घटना दोपहर 4 बजे के करीब की बताई जा रही है, जब सनी अपने दोस्त केतन खोसला निवासी टांडा के साथ नहर किनारे घूमने आए हुए थे। इस दौरान दौरान अचानक सनी फिसल कर नहर में गिर गया। केतन ने उसको बचाने की कोशिश की परंतु वह सफल नहीं हो सका। केतन के द्वारा सूचना मिलने और सनी के पारिवारिक मैंबर और टांडा नगर कौंसिल के प्रधान गुरसेवक मार्शल ने इसकी सूचना पुलिस प्रशाशन को दी। फिलहाल सनी का कोई सुराग नहीं मिल सका है