Amritsar में कोल्ड ड्रिंक कंपनी में लाखों की चोरी का खुलासा, 2 ड्राइवर गिरफ्तार; तीसरे की तलाश जारी

Edited By Vatika,Updated: 15 Jun, 2026 09:10 AM

robbery at cold drink company

अमृतसर की वल्ला चौकी पुलिस ने एक कोल्ड ड्रिंक कंपनी का लाखों रुपये का माल चोरी करने वाले दो ड्राइवरों

अमृतसर(रमन): अमृतसर की वल्ला चौकी पुलिस ने एक कोल्ड ड्रिंक कंपनी का लाखों रुपये का माल चोरी करने वाले दो ड्राइवरों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। कंपनी के मालिक विक्रम खजूरिया को काफी समय से माल कम होने का संदेह था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की, जिसमें चोरी के पूरे खेल का खुलासा हो गया।

पीड़ित पक्ष के अनुसार, दोनों आरोपी लंबे समय से कंपनी में ड्राइवर के रूप में कार्यरत थे। वे ट्रकों में लोड किए गए कोल्ड ड्रिंक के क्रेट रास्ते में ही उतारकर बेच देते थे और कंपनी को कम माल पहुंचाते थे। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने पिछले कई महीनों के दौरान करीब 7 से 8 लाख रुपये का माल बेच दिया। माल कम होने का लगातार संदेह होने पर कंपनी मालिक ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पहले एक आरोपी को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर दूसरे ड्राइवर को भी दबोच लिया गया। पूछताछ के दौरान 'लाली' नाम के एक अन्य युवक का नाम भी सामने आया है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

इस बीच कंपनी मालिक विक्रम खजूरिया ने दावा किया है कि पास स्थित एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में कुछ दिन पहले हुई लाखों रुपये के कपड़ों की चोरी में भी इसी गिरोह का हाथ हो सकता है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है और दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है। पीड़ित परिवार ने साफ कहा है कि वे इस मामले में किसी भी तरह का समझौता नहीं करेंगे और सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मामले में और भी अहम खुलासे होने की संभावना है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!