गैंगस्टर जॉन बुट्टर PGI से डिस्चार्ज, 7 दिन पुलिस रिमांड पर भेजा

Edited By Vatika,Updated: 28 Jul, 2020 10:20 AM

gangster john buttar discharged from pgi

अमन होम्स सोसायटी में पुलिस एनकाऊंटर में घायल हुए गैंगस्टर जॉन बुट्टर को पी.जी.आई. चंडीगढ़ से डिस्चार्ज कर दिया गया। खरड़ सदर पुलिस ने उसे गिरफ्तार

खरड़ (शशि): अमन होम्स सोसायटी में पुलिस एनकाऊंटर में घायल हुए गैंगस्टर जॉन बुट्टर को पी.जी.आई. चंडीगढ़ से डिस्चार्ज कर दिया गया। खरड़ सदर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर सोमवार को अदालत में पेश किया। कोर्ट ने गैंगस्टर को 7 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। 

सरकारी वकील ने उसके पुलिस रिमांड की मांग करते कहा कि यह आरोपी पहले कई मामलों में भी भगौड़ा है। इससे इसके साथियों का भी पता करना है। इस दलील पर कोर्ट ने गैंगस्टर जॉन को रिमांड पर भेज दिया। पांचों गैंगस्टरों का खरड़ सिविल अस्पताल में कोरोना टैस्ट भी करवाया गया। उसके 4 साथियों को शनिवार को कोर्ट ने 5 दिन के पुलिस रिमांड में भेज दिया था। गैंगस्टर जॉन बुट्टर व उसके 4 साथियों को पकडऩे पहुंची पुलिस पर गैंगस्टरों ने फायरिंग कर दी थी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में जॉन बुट्टर की जांघ में गोली लगने से वह घायल हो गया था। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!