गैंगस्टर आशीष चोपड़ा यमुनानगर से गिरफ्तार, फिरोजपुर के युवक का किया था कत्ल

Edited By Mohit,Updated: 05 Sep, 2020 10:17 AM

gangster ashish chopra arrested

काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब की टीम ने खरड़ में फिरोजपुर के युवक की गोलियां मारकर...............

फिरोजपुर (मल्होत्रा): काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब की टीम ने खरड़ में फिरोजपुर के युवक की गोलियां मारकर हत्या करने वाले गैंगस्टर आशीष चोपड़ा को यमुनानगर (हरियाणा) से गिरफ्तार कर उससे पिस्तौल, कारतूस एवं मैगजीन बरामद किए हैं। काउंटर इंटेलिजेंस विंग के सूत्रों अनुसार गैंगस्टर आशीष की तलाश के लिए पुलिस पिछले 10 माह से विभिन्न स्थानों पर छापे मार रही थी। गुप्त सूचना मिली कि आशीष इन दिनों यमुनानगर में अपनी बूआ के घर में रह रहा है और रोजाना वहां जिम में जाता है। वहां पर छापा मार कर आशीष को गिरफ्तार कर उसकी गाड़ी से 32 बोर का एक पिस्तौल बरामद किया गया जबकि उसकी निशानदेही पर फिरोजपुर स्थित उसके घर से एक ओर पिस्तौल 32 बोर, 24 कारतूस और चार मैगजीन बरामद किए गए हैं।

क्या है मामला
7 नवंबर 2019 को इन्द्रजीत सिंह निवासी फिरोजपुर की खरड़ की दर्पण सिटी मार्किट में कुछ हथियारबंद हमलावरों ने सरेआम गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने शक के आधार पर इन्द्रजीत को शॉपिंग करने के बहाने चंडीगढ़ बुलाने वाले उसके दोस्तो रोहित और अजय से पूछताछ की तो मामला पुरानी रंजिश का निकला। इस मामले में मृतक इन्द्रजीत सिंह के पिता महिन्द्र सिंह द्वारा आशीष चोपड़ा, हैप्पी भुल्लर, हैप्पी मल्ल, अमरजीत सिंह, मनी, रोहित और अजय के खिलाफ उसके बेटे को योजनाबद्ध ढंग से चंडीगढ़ बुलाकर उसकी हत्या करने के आरोप लगाए थे। पुलिस सूत्रों अनुसार इस हत्याकांड के छह आरोपियों को पुलिस पहले गिरफ्तार कर चुकी है और उनसे हत्या में उपयोग किए गए हथियार इत्यादि बरामद किए गए थे जबकि आशीष चोपड़ा अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। 

कई मामले दर्ज हैं आशीष चोपड़ा पर
- थाना सिटी फिरोजपुर में लड़ाई झगड़े एवं घर में घुसकर मारपीट करने के तीन मामले दर्ज हैं।
- नवंबर 2019 में खरड़ में हत्या का मामला दर्ज हुआ।
- अगस्त 2020 में थाना एस.एस.ओ.सी. फाजिल्का में पर्चा दर्ज हुआ। इस मामले में पुलिस ने इसके चार साथियों को गिरफ्तार किया था जबकि यह फरार हो गया था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!