मोगा में 'गब्बर' की दहशत, सरेआम चली गोलियां

Edited By Sunita sarangal,Updated: 10 Oct, 2019 11:38 AM

gabbar  panic in moga open firing

मोगा के बेदी नगर में कल देर रात गोली चलने का मामला सामने आया है। इस घटना में चमकोर सिंह नामक युवक की मौके पर ही मौत हो गई

मोगा(विपन): मोगा के बेदी नगर में कल देर रात गोली चलने का मामला सामने आया है। इस घटना में चमकोर सिंह नामक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बड़ा भाई केवल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे लुधियाना के डी.एम.सी. अस्पताल में दाखिल करवाया गया।

जानकारी के अनुसार मृतक चमकौर सिंह का कुछ दिन पूर्व गब्बर सिंह नामक व्यक्ति से किसी बात पर झगड़ा हो गया था। रात को चमकौर सिंह अपने 2 भाइयों के साथ जा रहा था कि रास्ते में गब्बर सिंह ने उन पर फायरिंग कर दी। दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने चमकौर सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं डी.एस.पी. मोगा परमजीत सिंह और डी.एस.पी. धर्मकोट बाजवा अपनी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!