लिव-इन-रिलेशन में रहती महिला से साथी ने किया था रूंह कंपा देने वाला कांड, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी

Edited By Vatika,Updated: 05 Apr, 2021 01:55 PM

friend killed by lover in live in relationship

होली पर्व की रात गांव झूंगियां में एक महिला की गला रेत कर हत्या का मामला पुलिस ने सुलझा लिया।

श्री माछीवाड़ा साहिब(टक्कर) : होली पर्व की रात गांव झूंगियां में एक महिला की गला रेत कर हत्या का मामला पुलिस ने सुलझा लिया। पुलिस ने बताया कि महिला की हत्या  उसके पति ने ही की थी। माछीवाड़ा थानामुखी इंस्पैक्टर राजेश ठाकुर ने बताया कि आरोपी व्यक्ति की पहचान राजकुमार के रूप में हुई। आरोपी व उसकी पत्नी सरिता गांव झूंगिया के किसान सोहन सिंह के यहां नौकरी करता था। पूछताछ में पता चला कि आरोपी की पहली पत्नी बिहार में रहती है और यहां सरिता के साथ लिव-इन-रिलेशन में रहता था। 

थानामुखी ने बताया कि कत्ल की घटना के बाद राजकुमार मौके से फरार हो गया और पुलिस द्वारा मुश्तैदी दिखाते 6 दिनों में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। प्राथमिक जांच दौरान सामने आया कि मृतक सरिता शराब पीने की आदी थी और होली वाली रात भी उसने पति राजकुमार के साथ शराब पी। सरिता शराब पीने के बाद अक्सर राजकुमार के साथ काफी झगड़ा करती थी और घटना वाली रात भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ और वह और शराब मांगने लगी। राजकुमार एक बोतल शराब की और लेकर आया, जिस पर सरिता को ज़्यादा शराब पिला दी और आप कम पी। जब सरिता शराब के नशे में बेसुध हो गई तो राजकुमार ने चाकू से उसकी गर्दन काट उसे मौत के घाट उतार दिया। इंस्पैक्टर राजेश ठाकुर ने बताया कि कथित अरोपी राज कुमार को अदालत में पेश किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!