Edited By Urmila,Updated: 07 Jan, 2022 12:54 PM

पी.एम. मोदी की सुरक्षा को लेकर केंद्र और राज्य के बीच घमासान चल रहा है। फिरोजपुर रैली दौरान पी.एम. मोदी की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर हर कोई नेता अपनी-अपनी कह रहा है और...
चंडीगढ़ः पी.एम. मोदी की सुरक्षा को लेकर केंद्र और राज्य के बीच घमासान चल रहा है। फिरोजपुर रैली दौरान पी.एम. मोदी की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर हर कोई नेता अपनी-अपनी कह रहा है और इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्ठल द्वारा भी केंद्र सरकार पर पलटवार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह सारा घटनाक्रम केंद्र की साजिश है। उन्होंने इस पूरे मामले को सियासी ड्रामा बताया है।
यह भी पढ़ेंः PM Modi Security Breach: घटनास्थल पर पहुंची केंद्रीय जांच टीम
राजिंदर कौर भट्ठल का कहना है कि पी.एम. मोदी की सुरक्षा को लेकर पंजाब सरकार ने कोई भी कोताही नहीं है की है। उन्होंने कहा कि केंद्र के खिलाफ पंजाब के किसानों की नाराजगी है। उन्होंने बताया कि पी.एम. मोदी द्वारा यह सारा ड्रामा महज वोटें वटोरने के लिए किया गया है। भट्ठल ने कहा कि पी.एम. मोदी ने बारिश के दिनों में ही रैली को क्यों चुना।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here