Bathinda: शराब के ठेके के बाहर पूर्व सरपंच की कुल्हाड़ी से काटकर ह/त्या, गांव में डर का माहौल

Edited By Kamini,Updated: 05 Oct, 2026 09:46 AM

incident in bathinda

जिले में पूर्व सरपंच की बेरहमी से हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

बठिंडा: जिले में पूर्व सरपंच की बेरहमी से हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, जानकारी के मुताबिक, गांव फूस मंडी के पूर्व सरपंच जगतार सिंह औलख (62) बेटे मुख्तियार सिंह पर जस्सी पौ वाली चौक के पास किसी अनजान व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में जगतार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही कैंट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह घटना किसी अनजान व्यक्ति ने की है और खबर लिखे जाने तक पुलिस को हत्यारे का कोई सुराग नहीं मिला था। पुलिस घटनास्थल से सबूत इकट्ठा कर रही है और हमलावर की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी रखे हुए है। घटना को लेकर गांव वालों में भी चिंता का माहौल है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!