करतारपुर साहिब में बाढ़ का कहर, गुरुद्वारे में चारों तरफ पानी ही पानी

Edited By Kamini,Updated: 27 Aug, 2025 02:34 PM

flood wreaks havoc in kartarpur sahib

रावी दरिया में आई बाढ़ से यहां भारतीय पंजाब के लोग प्रभावित हुए है, वहीं बाढ़ का पानी से ऐतिहासिक करतारपुर साहिब गुरुद्वारा और करतारपुर कॉरिडोर बुरी तरह प्रभावित हुआ हैं।

गुरदासपुर (विनोद): रावी दरिया में आई बाढ़ से यहां भारतीय पंजाब के लोग प्रभावित हुए है, वहीं बाढ़ का पानी से ऐतिहासिक करतारपुर साहिब गुरुद्वारा और करतारपुर कॉरिडोर बुरी तरह प्रभावित हुआ हैं। पाकिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ के कारण करतारपुर साहिब पानी में डूब गया है। डेरा बाबा नानक के सामने पाकिस्तान में ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब में भी प्रवेश करने और गुरुद्वारे की सभी धार्मिक गतिविधियों को स्थगित कर दिया गया है।

PunjabKesari

सीमापार सूत्रों के अनुसार गत रात रावी दरिया में पानी का निकास बहुत अधिक होने से दरिया किनारे बने धुस्सी बांध के कुछ स्थानों से टूट जाने से भारतीय इलाके में दरिया का पानी भर गया। वहीं पाकिस्तान में भी रावी दरिया के पानी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के मुख्य ईमारत सहित लंगर घर, जोड़ा घर, प्रदर्शनी हाल आदि में भी 4 से 5 फुट तक पानी भर गया। गुरुद्वारा प्रबंधकों ने पाकिस्तान की पंजाब सरकार से तुरंत व्यवस्था करने की गुहार लगाई है।

PunjabKesari

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!