चिट्टे का नशा करते पुलिस मुलाजिम समेत 6 काबू

Edited By Mohit,Updated: 02 Jul, 2019 08:01 PM

firozpur hindi news

थाना वैरोका पुलिस ने गांव महालम में चिट्टे का नशा करते पुलिस मुलाजिम समेत 6 व्यक्तियों को काबू करके मुकदमा नबर -86 धारा 27 -61 -85 एन.डी.पी.एस. अधीन मामला दर्ज किया है।

जलालाबाद (सेतिया,सुमित बजाज): थाना वैरोका पुलिस ने गांव महालम में चिट्टे का नशा करते पुलिस मुलाजिम समेत 6 व्यक्तियों को काबू करके मुकदमा नबर -86 धारा 27 -61 -85 एन.डी.पी.एस. अधीन मामला दर्ज किया है। नामजद दोषियों में सुरजीत सिंह पुत्र दलीप सिंह जलालाबाद, जसविन्दर सिंह पुत्र महेन्दर सिंह चक्क अरनीवाला, सोनू गलहोतरा पुत्र रमेश गलहोतरा जलालाबाद, बलजीत सिंह पुत्र बख्शीश सिंह निवासी जलालाबाद, गगनदीप सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी जलालाबाद, कारज सिंह (पुलिस मुलाजिम) पुत्र गुरदयाल सिंह निवासी जलालाबाद शामिल हैं। 

जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर लेख राज ने बताया कि पूर्ण चंद एएसआई समेत पुलिस पार्टी संदिग्ध लोगों की चैकिंग के लिए गश्त और थे कि गांव ढाब कडियाल के पास मुखबिर की सूचना के आधार पर ढाणी नेेहाल सिंह के पास नहर की पटड़ी पर  सुरेश कुमार पुत्र चन्द सिंह से चिट्टा लेकर लेकर अपनी कार आई -20 (6164) और स्विफ्ट कार पीबी -22 -4512 में बैठ कर नशा कर रहे हैं। इस सूचना के बाद जब मौके पर छापेमारी की तो उक्त दोषियों को पकड़ लिया गया। जबकि सुरेश कुमार भागने में कामयाब हो गया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!