Edited By Subhash Kapoor,Updated: 28 Apr, 2022 10:09 PM

पंजाब में फायरिंग की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। ऐसा ही एक और फायरिंग का मामला कपूरथला के भुलत्थ में देखने को मिला है।
कपूरथला : पंजाब में फायरिंग की घटनाएं लगातार देखने को मिल रही हैं। ऐसा ही एक और फायरिंग का मामला कपूरथला के भुलत्थ में देखने को मिला है। बताया जा रहा है भुलत्थ में कार सवार युवकों ने एक किसान पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं, जिसके बचाव में किसान बुरी तरह घायल हुआ है। घायल किसान को फिलहाल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना कपूरथला में पड़ते भुलत्थ के गांव खसन्न की बताई जा रही है, जहां पर खेत में काम कर रहे एक किसान पर युवकों ने हमला बोल दिया और इस दौरान किसान पर गोलियां चला दीं।
अस्पताल दाखिल गुरप्रीत सिंह निवासी गांव खसन्न ने बताया कि वह खेतों में काम कर रहा था तो तभी ये दोनों युवक कार में सवार होकर वहां आए और पहले तो इन्हों ने सब्जी की मांग की, जिसके बाद जब उन्हें सब्जी लिफाफे में डालकर देने लगा तो उन्होंने अपनी जेब में से रिवाल्वर निकालकर उस पर गोलियां चला दीं। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here