रंजिश के चलते नौजवान को रास्ते में घेर कर मारी गोली

Edited By Mohit,Updated: 01 Jan, 2021 04:49 PM

firing case

बीते दिन गुरुहरसहाय में दो भाईयों को कत्ल करने की नीयत से चलाई शीदी गोलियों की वारदात.............

गुरुहरसहाय (आवला): बीते दिन गुरुहरसहाय में दो भाईयों को कत्ल करने की नीयत से चलाई शीदी गोलियों की वारदात को लेकर थाना गुरुहरसहाय की पुलिस ने 8 व्यक्तियों और 3 संदिग्धों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसकी जानकारी देते हुए ए.एस.आई. महिंदर सिंह ने बताया कि मुद्दई प्रिंस खुल्लर पुत्र धर्मपाल निवासी गांव बेटू कदीम ने पुलिस को दिए बयानों में आरोप लगाते हुए बताया कि वह अपने भाई दीपक कुमार के साथ अपनी रैडीमेड कपड़ों की दुकान बंद करके अपनी आल्टो कार पर घर वापिस जा रहे थे और जब वह सरकारी स्कूल के पास पहुंचे तो अकाशदीप पुत्र इंदरपाल, सारज पुत्र दर्शन, सागर पुत्र सारज, गग्गू पुत्र सारज, निंदर, अकाश निम्मा, बलराम और 3 संदिग्ध मोटरसाइकिल, एक्टिवा आदि पर सवार होकर आए, जिन्होंने अपने व्हीकल ला कर कार के आगे खड़े कर दिए और आरोपी अकाश ने रिवाल्वर का फायर मार देने की नीयत से मुद्दई के भाई दीपक कुमार पर किया, जो कार पर लगा।

मुद्दई अनुसार आरोपी निंदर ने पिस्तौल के सीधे फायर मुद्दई को मार देने की नीयत से किए, जो एक मुद्दई के टांग पर लगा और की तोड़फोड़ की। मुद्दई अनुसार इंदरपाल और बलराम आदि ने मुद्दई पर पहले भी कई बार हमले किए थे, जिनके खिलाफ मुकद्दमे दर्ज हैं, जिनमें आरोपी राजीनामा करने के लिए दबाव डाल रहे थे। पुलिस द्वारा नामजद लोगों को गिरफ्तार करने के लिए कार्रवाई की जा रही है।  


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!