बड़ी खबरः पंजाब में फिर चली गोलियां, 3 की मौत

Edited By Vatika,Updated: 04 Apr, 2022 01:44 PM

firing 3 died

गुरदासपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है।

गुरदासपुर(हरमन, विनोद): जिला गुरदासपुर में भैनी मियां खान पुलिस स्टेशन अधीन गांव फुल्लड़ा में जमीनी विवाद को लेकर चली गोलियों में तीन लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी। 

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार दसूहा निवासी गार्ड निर्मल सिंह आज गांव फुल्लड़ा में एक ज़मीन पर कब्ज़ा करने के लिए बड़ी संख्या में अपने साथियों के साथ पहुंचा था। इस दौरान जब गांव के सरपंच सुखराज सिंह उर्फ सुखा पुत्र चरन सिंह आदि ने इन लोगों का विरोध किया तो कब्ज़ा करने आए लोगों ने गोलियां चला दी, जिसके साथ सुखराज सिंह सहित निशान सिंह पुत्र हंसा सिंह और जैमल सिंह पुत्र तेजा सिंह की गोली लगने से मौत हो गई। इस दौरान गोलियां लगने के कारण घायल हुए व्यक्तियों को हरचोवाल के अस्पताल लाया गया लेकिन डाक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में एक मज़दूर है, जो सुखराज सिंह के खेतों में दिहाड़ी लगाने के लिए गया था। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!