Edited By Vatika,Updated: 28 Apr, 2022 01:31 PM

लेबर को लेकर हुई तकरार के बाद चली गोली में एक व्यक्ति की मौत हुई
फिरोज़पुर(कुमार ): गांव टिब्बी की मंडी में गत रात लेबर के विवाद को लेकर दो गुटों के बीच तकरार हो गई।
इसी बीच जब इस विवाद के को निपटाने के लिए आढ़तियों और अन्य लोगों ने बातचीत की तो एक गुट ने गोली चला दी जो कृपाल सिंह वासी जोधपुर के लगी। घायल अवस्था में उसे तुरंत फिरोज़पुर के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां उपचार के दौरान कृपाल सिंह की मौत हो गई है ।
पुलिस द्वारा इस मामले को लेकर हत्यारों के खिलाफ़ मामला दर्ज किया जा रहा है और मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल फिरोज़पुर की मोर्चरी में लाया गया है।