फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

Edited By Kalash,Updated: 25 Jun, 2024 01:44 PM

fire broke out in a factory in ludhiana

थाना लाडोवाल के अधीन आती हंबड़ा पुलिस चौकी के इलाके में देर रात एक साबुन की फैक्ट्री में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लगने का मामला सामने आया है।

लुधियाना (अनिल): थाना लाडोवाल के अधीन आती हंबड़ा पुलिस चौकी के इलाके में देर रात एक साबुन की फैक्ट्री में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लगने का मामला सामने आया है। उक्त मामले संबंधी जानकारी देते हुए चौकी प्रभारी गुरचरण जीत सिंह ने बताया की पुलिस को देर रात 1:00 सूचना मिली कि हंबड़ा से मुल्लापुर रोड पर जगदीश साबुन फैक्ट्री में अचानक आग लग गई है। 

PunjabKesari

इसके बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग बुझाने के लिए मौके पर दमकल विभाग की चार गाड़ियों ने करीब 4 घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। हादसे में कोई भी जानी नुकसान से बचाव रहा लेकिन फैक्ट्री में लाखों रुपए का सामान जल कर राख हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!