Video: प्लास्टिक फैक्ट्री में आग का तांडव, दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर

Edited By Vatika,Updated: 23 Aug, 2019 02:57 PM

गिल रोड स्थित साइकिल मार्किट नजदीक प्लास्टिक की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची।

लुधियाना: गिल रोड स्थित साइकिल मार्किट नजदीक प्लास्टिक की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची। 

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार अहुजा प्लास्टिक के नाम से चल रही फैक्टरी में प्लास्टिक का सामान बनाने का काम होता है। इलाका निवासियों ने बताया कि यह आग सुबह करीब 11.30 बजे लगी। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के अफ़सर सृष्टि नाथ शर्मा ने बताया कि कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया । 

PunjabKesari

घटनास्थल पर इलाके के विधायक सुरिन्दर डावर भी पहुंचे और हालात का जायज़ा लिया। उन्होंने बताया कि प्लास्टिक जलने के कारण काला धुआं आसपास के इलाकों में फैल गया है। फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!