Ludhiana : होनहार बच्चों के लिए बड़ा मौका! PM बाल पुरस्कार के लिए आवेदन शुरू

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 17 Jun, 2026 06:14 PM

ludhiana applications open for pm bal puraskar

जिला कार्यक्रम अधिकारी गुरमीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (PMRBP) के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि भारत सरकार देश के उन 18 वर्ष से...

लुधियाना : जिला कार्यक्रम अधिकारी गुरमीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (PMRBP) के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि भारत सरकार देश के उन 18 वर्ष से कम आयु के प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित करेगी, जिन्होंने किसी भी क्षेत्र में असाधारण उपलब्धि हासिल की है।

जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि यह पुरस्कार उन बच्चों को दिया जाएगा जिन्होंने बहादुरी का परिचय दिया हो, दूसरों की मदद के लिए उल्लेखनीय कार्य किए हों, छोटे बच्चों के लिए प्रेरणास्रोत (रोल मॉडल) बने हों, या फिर खेल, समाज सेवा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पर्यावरण तथा कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दिया हो। उन्होंने कहा कि भारत का कोई भी नागरिक बच्चा, जिसकी आयु 18 वर्ष से कम है, इस पुरस्कार के लिए पात्र है।

योग्य बच्चों के नामांकन के लिए 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन किया जा सकता है। आवेदन करने के बाद इसकी सूचना जिला बाल संरक्षण इकाई, शिमलापुरी, गिल नहर के नजदीक, लुधियाना को भी देना आवश्यक है, ताकि संबंधित जानकारी सामाजिक सुरक्षा एवं महिला एवं बाल विकास विभाग, पंजाब, चंडीगढ़ के निदेशालय को भेजी जा सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!