Jalandhar : होटल में किया रेप, ट्रैवल एजैंट पर FIR, विदेश जाने के लिए आई थी पीड़िता

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 01 Sep, 2024 11:12 PM

fir on travel agent in jalandhar

शहर में एक ट्रैवल एजैंट के खिलाफ महिला द्वारा रेप का केस दर्ज करवाने जाने की सूचना है। बताया जा रहा है कि पीड़िता भी उक्त ट्रेवल एजेंट के यहां काम करती थी, जिसने यूरोप जाने के लिए आरएस ग्लोबल के मालिक सुखदेव सिंह से मुलाकात की थी।

जालंधर : शहर में एक ट्रैवल एजैंट के खिलाफ महिला द्वारा रेप का केस दर्ज करवाने जाने की सूचना है। बताया जा रहा है कि पीड़िता भी उक्त ट्रेवल एजेंट के यहां काम करती थी, जिसने यूरोप जाने के लिए आरएस ग्लोबल के मालिक सुखदेव सिंह से मुलाकात की थी। आरोप है कि सुखदेव सिंह ने सेमिनार का झांसा देकर लड़की को बीएसएफ चौक नजदीक एक होटल में बुलाया। होटल में कोई सेमिनार न होने के कारण लड़की ने जब सुखदेव सिंह को व्हाट्सएप कॉल करके सेमिनार के बारे पूछा तो उसने होटल के रूम में इंतजार करने को कहा और यह भी कहा कि बाकी के बच्चे भी आ रहे हैं। 

पीड़िता ने आरोप लगाया कि सुखदेव सिंह का वर्कर जो पहले से भी होटल में मौजूद था, वह उसे कमरे में ले गया। करीब 10 मिनट बाद सुखदेव सिंह रूम में आया, जिसने एक कोल्डड्रिंक पीने को दी जो पहले से ही ग्लास में डाली हुई थी। ड्रिंक पीने के कुछ मिनट बाद पीड़िता बेहोश हो गई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि जब उसे होश आया तो वह बिना कपड़ों की थी और उसके शरीर पर नोचने के निशान थे। पीड़िता का आरोप है कि सुखदेव सिंह ने नशीली कोल्डड्रिंक पिला कर उसके साथ रेप किया। होटल में सुखदेव सिंह ने पीड़िता को धमकाया और फिर अपनी गाड़ी में बिठा कर उसके पीजी छोड़ आया। इस सदमे के कारण युवती ने खुदकुशी की भी कोशिश की जिसके बाद थाना नई बारादरी की पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सुखदेव सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सूत्रों की माने तो सुखदेव सिंह पुलिस की कस्टडी में हैं।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!