फैक्टरी में लगी भीषण आग, लोगों में मची अफरा-तफरी

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 12 Apr, 2022 07:36 PM

fierce fire broke out in the factory there was panic among the people

शहर के फोकल प्वाइंट एरिया में आज एक फैक्टरी में आग लगने की घटना सामने आई।

जालंधर (वरुण) : शहर के फोकल प्वाइंट एरिया में आज एक फैक्टरी में आग लगने की घटना सामने आई। बताया जा रहा है कि फोकल प्वाइंट स्थित एक तीन मंजिला इमारत वाली फैक्टरी में आग लग गई। फैक्टरी में आग लगते ही चारों तरफ भगदड़ मच गई और लोगों ने फैक्टरी के अंदर पड़े सामान को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की लगभग 7-8 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। लेकिन बताया जा रहा है कि दमकल विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया है। वहीं मौके पर पहुंची पी.सी.आर. की टीम ने भी मौके का जायजा लिया।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!