जिले में बेखौफ लुटेरों का आतंक, हथियार की नोक पर दिया वारदात को अंजाम

Edited By Kamini,Updated: 21 Jun, 2024 03:03 PM

fearless robbers terrorize the district commit crimes at gunpoint

जिले में हथियार की नोक पर युवक से लूट का मामला सामने आया है। थाना लाडोवाल के अधीन आते फिरोजपुर बायपास टोल प्लाजा के नजदीक एक 19 वर्षीय युवक से 4 लुटेरों ने हथियार की नोक पर कार लूट ली।

लुधियाना (शिवम) : जिले में हथियार की नोक पर युवक से लूट का मामला सामने आया है। थाना लाडोवाल के अधीन आते फिरोजपुर बायपास टोल प्लाजा के नजदीक एक 19 वर्षीय युवक से 4 लुटेरों ने हथियार की नोक पर कार लूट ली। 

उक्त मामले संबंधी जानकारी देते हुए मनीष बंसल ने बताया कि उसका 19 वर्ष का लड़का सार्थक बंसल वीरवार की शाम को अपनी बलेनो कार  पर सवार होकर साउथ सिटी की तरफ से लाडोवाल बायपास पर बने टोल प्लाजा से यू टर्न लेकर वापस अपने घर को किचलु नगर जा रहा था। इस दौरान उसकी गाड़ी को 4 युवकों ने घेर लिया और हथियार की नोक पर उसकी कार, सोने की चेन, मोबाइल फोन लूट कर फरार हो गए। इसके बाद उन्होंने थाना लाडोवाल की पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!