बेखौफ लुटेरों ने मचाया आतंक, तेजधार हथियार की नोक पर दिया वारदात को अंजाम

Edited By Kamini,Updated: 30 Aug, 2024 12:54 PM

fearless robbers created terror committed the crime at sharp weapon

पुलिस ने राघव जोशी की शिकायत पर दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

भवानीगढ़ (कांसल) : पंजाब में चोर व लुटेरों ने आतंक मचाया हुआ है जिससे लोग दहशत में है। ऐसा ही एक मामला संगरूर के भवानीगढ़ से सामने आया हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, गत दिन गांव घराचों से संगरूर जाने वाली सड़क पर 2 लुटेरे एक मोटरसाइकिल सवार को घेर कर तेजधार हथियार की नोक पर उसका मोबाइल फोन और चांदी की चेन लूटकर फरार हो गए।

बताया जा रहा है कि चांद पत्ती घराचों निवासी जतिंदर कुमार जोशी के बेटे राघव कुमार जोशी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 28 अगस्त बुधवार को वह अपनी बहन को लेने के लिए अपनी मोटरसाइकिल पर संगरूर जा रहा था। तो जब वह गांव घराचों से संगरूर की ओर जाने वाली सड़क पर जा रहा था, तो रास्ते में सुआ खुरानी पुल से गुजरते समय एक पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार 2 अज्ञात व्यक्तियों ने उसे घेर लिया और तेजधार हथियार की नोक पर उसका मोबाइल फोन और गले से चांदी की चेन छीन ली और संगरूर की तरफ भाग गए। पुलिस ने राघव जोशी की शिकायत पर दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!