Edited By Urmila,Updated: 18 Apr, 2022 10:29 AM

थाना सदर के अधीन पड़ते प्रताप पुरा चौकी के तहत गांव खांबरा में चोरी और छीना झपटी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है। मिली जानकारी के अनुसार खुरला किंगरा से मस्जिद-ए-कूबा खांबरा तरावीह की नमाज ...
जालंधर (मजहर): थाना सदर के अधीन पड़ते प्रताप पुरा चौकी के तहत गांव खांबरा में चोरी और छीना झपटी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है। मिली जानकारी के अनुसार खुरला किंगरा से मस्जिद-ए-कूबा खांबरा तरावीह की नमाज पढ़ने आए दो व्यक्तियों से तलवार की नोक पर मारपीट करके मोबाइल और पर्स छीन कर ले गए।
यह भी पढ़ेंः पंजाब में बड़ा हादसाः मालगाड़ी के 16 डिब्बे पटरी से उतरे, कई ट्रेनें रद्द (Watch Video)
छोटू पिता शेख चुल्लू और मानेदुल पिता शेख अकालु ने बताया कि दोनों भाई रात 10.15 बजे नमाज पढ़कर अपने घर खुरला किंगरा जा रहे थे कि मस्जिद के नजदीक प्राइमरी स्कूल के पास मोटरसाइकिल पर सवार तीन लुटेरों ने दोनों भाइयों पर तलवारों से हमला करना शुरू कर दिया जिससे उनका एक भाई मानेदुल जमीन पर नीचे गिर गया। लुटेरों ने उनसे एक मोबाइल 3800 रुपए और उनसे 4200 रुपए और एक टॉर्च छीन कर फरार हो गए। उन्होंने 100 नंबर पर कॉल करके लूट की वारदात बारे जानकारी दी जहां पर थाना प्रताप पुरा चौकी इंचार्ज विक्टर मसीह अपने साथियों सहित मौके पर पहुंचे और इस वारदात की छानबीन की। उन्होंने कहा कि रात काफी हो चुकी है सुबह कैमरे चैक किए करके लुटेरे जरूर पकड़े जाएंगे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here