तीन बेटियों का पिता प्रेमिका के साथ फरार, दुखी पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम

Edited By Tania pathak,Updated: 20 Jan, 2021 03:55 PM

father of three daughters absconds with girlfriend

व्यक्ति दीपी अपनी पत्नी और तीन बेटियों को छोड़ कर प्रेमिका के साथ फरार हो गया। इससे दुखी पत्नी ने पति की करतूतों से परेशान होकर

घनौर (अली): घनौर के वार्ड नंबर 11 में रहता व्यक्ति दीपी अपनी पत्नी और तीन बेटियों को छोड़ कर प्रेमिका के साथ फरार हो गया। इससे दुखी पत्नी ने पति की करतूतों से परेशान होकर जहरीली वस्तु निगल के ली, जिसको सरकारी अस्पताल घनौर में भर्ती करवाया गया है। डाक्टरों ने उसे पटियाला रैफर कर दिया।

PunjabKesari

जानकारी देते विवाहिता के ससुर जयपाल ने बताया कि दीपी और कविता का विवाह लगभग 9-10 साल पहले हुआ था। उसकी तीन बेटियों संदेश (9), ख़ुशी (6), शहाना (3) हैं। उसका बेटा बीते दिनों अपनी बेटियों और पत्नी को छोड़ कर किसी और लड़की के साथ फरार हो गया। उन्होंने बताया कि आज उसकी पत्नी कविता ने घर में कोई जहरीली वस्तु निगल के ली।

इस मौके कविता ने बताया कि उसके पति के किसी लड़की के साथ संबंध है। जब वह उससे उसके बारे में पूछती थी तो वह मारपीट करता है। उसके पास उन दोनों की फ़ोन पर हुई बात की कॉल रिकॉर्डिंग भी मौजूद है। उसने दोनों खिलाफ पुलिस शिकायत भी करवाई हुई है। उसने प्रशासन से मांग की है कि उसकी और बेटियों की ज़िंदगी को तबाह करने वालो के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!