मुक्तसर में सनसनीखेज वारदात, कलयुगी बेटे ने किया पिता का कत्ल

Edited By Vatika,Updated: 25 May, 2020 03:30 PM

father murder case

श्री मुक्तसर साहिब में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक कलयुगी बेटे ने पिता की बेरहमी से हत्या कर दी।

श्री मुक्तसर साहिब (पवन तनेजा, खुराना): श्री मुक्तसर साहिब में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक कलयुगी बेटे ने पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। 

थाना सदर के जांच अधिकारी गुरमीत सिंह ने बताया कि गांव झुग्गे रणजीतगढ़ का रहने वाला बलवंत सिंह नशे का आदी है। नशे की पूर्ति के लिए जब वह अपने पिता जगतार सिंह से पैसे मांगने लगा, तो उनके बीच काफ़ी झगड़ा हुआ, जिसने हिंसक रूप ले लिया। बलवंत सिंह ने अपने पिता जगतार सिंह का गला घोट दिया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर कथित आरोपी के भाई कुलवंत सिंह के बयानों के आधार पर मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!