Canada से डिपोर्ट होगा एक और पंजाबी युवक! AP Dhillon के घर फायरिंग मामले से जुड़े तार

Edited By Kamini,Updated: 16 Jun, 2026 06:13 PM

another punjabi youth to be deported from canada

कनाडा से एक और पंजाबी युवक को डिपोर्ट करने खबर सामने आई है।

पंजाब डेस्क : कनाडा से एक और पंजाबी युवक को डिपोर्ट करने खबर सामने आई है। इमिग्रेशन एंड रिफ्यूजी बोर्ड (IRB) ने भारतीय मूल के पंजाबी युवक अभिजीत सिंह किंगड़ा को देश से डिपोर्ट करने का आदेश दिया है। मिली जानकारी डिपोर्ट हो रहा पंजाबी युवक अभिजीत किंगड़ा (26) एपी ढिल्लों के ब्रिटिश कोलंबिया स्थित आवास पर गोलीबारी और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में दोषी ठहराया गया है।

जांच एजेंसियों के अनुसार, आरोपी ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निर्देश पर इस वारदात को अंजाम दिया था। मामले की सुनवाई के दौरान सामने आया कि उसने घटना का वीडियो भी बनाया और उसे सोशल मीडिया पर साझा किया, जिससे गैंग के प्रभाव और डर को बढ़ावा मिला। IRB मेंबर अजीम लालजी ने अभिजीत किंगड़ा का एपी ढिल्लों के घर पर 14 राउंड गोलियां चलाते और गाड़ियों में आग लगाते हुए एक वीडियो बनाकर इंटरनेट पर शेयर किया था, जिससे बिश्नोई गैंग को ओंटारियो से ब्रिटिश कोलंबिया तक आतंक फैलाने में मदद मिली है। हालांकि, अभिजीत किंगड़ा को तुरंत भारत नहीं भेजा जाएगा। कनाडा की जेल में 6 साल की सजा काट रहा है। सजा पूरी होने के बाद उसे भारत डिपोर्ट कर दिया जाएगा।

कोर्ट के डॉक्युमेंट्स के मुताबिक, AP ढिल्लों को बिश्नोई गैंग ने इसलिए टारगेट किया क्योंकि उन्होंने बॉलीवुड स्टार सलमान खान के साथ एक म्यूज़िक वीडियो बनाया था। सलमान खान काले हिरणों के शिकार के लिए गैंग के टारगेट पर हैं, जिनकी लॉरेंस बिश्नोई कम्युनिटी पूजा करती है। अभिजीत किंगड़ा 2018 में स्टडी परमिट पर कनाडा आया था। उसने बताया कि वह विक्रम शर्मा नाम के एक आदमी से मिला, जिसने उसे हमले के लिए $4,000 दिए। सितंबर 2024 में हमले के दौरान AP ढिल्लों का रूममेट घर के अंदर था, जो हमले में बाल-बाल बच गया।

अभिजीत किंगड़ा ने कोर्ट में दावा किया कि उसे यह कहकर घर भेज दिया गया कि घर खाली है और उसे नहीं पता था कि वह बिश्नोई गैंग के लिए काम कर रहा है। उसने यह भी कहा कि अगर उसे इंडिया भेजा गया, तो बिश्नोई गैंग उसे मार डालेगा। किंगरा ने कहा है कि वह इस डिपोर्टेशन ऑर्डर के खिलाफ फेडरल कोर्ट में अपील करेगा। गौरतलब है कि कनाडा सरकार ने पिछले साल लॉरेंस बिश्नोई गैंग को 'टेररिस्ट ऑर्गनाइज़ेशन' घोषित किया था, क्योंकि यह गैंग कनाडा में रहने वाले भारतीय समुदाय को टारगेट करके ड्रग्स की तस्करी और मल्टी-मिलियन डॉलर की एक्सटॉर्शन का ग्लोबल नेटवर्क चला रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!