सिंघु बॉर्डर पर एक और किसान ने खाया जहर, अस्पताल में तोड़ा दम

Edited By Mohit,Updated: 09 Jan, 2021 09:42 PM

fatehgarh sahib farmer dies on singhu border

केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में चट्टान की तरह डटे हुए किसानों का विरोध............

पंजाबः केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में चट्टान की तरह डटे हुए किसानों का विरोध प्रदर्शन अभी भी जारी है। लेकिन हर रोज किसानों की संख्या कम हो रही है। आज भी फतेहगढ़ साहिब के रहने वाले अमरिंदर सिंह (उम्र 40 वर्षीय) की मौत हो गई।  जानकारी अनुसार किसान अमरिंदर सिंह ने जहर खा लिया जिस कारण उसकी गंभीर हालत को देख उसे अस्पताल दाखिल करवाया, लेकिन ईलाज के दौरा उसकी मौत हो गई। किसान की मौत के बाद सिंघु बॉर्डर पर साथी किसान शोक में दिखे।

आपको बताते चलें कि जिस दिन से आंदोलन शुरू हुआ है, तब से अब तक 40 से ज्यादा किसानों की मौत हो चुकी हैं। कुछ किसानों ने आत्महत्या कर ली तो वहीं कई ऐसे किसान भी थे, जिनकी आंदोलन के दौरान तबीयत खराब होने के कारण मौत हो गयी। इसके पहले एक किसान का शव दिल्ली बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों के शौचालय में मिला था। वहीं एक संत, जो किसान आंदोलन में शामिल था, ने खुद को गोली मार ली थी।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!