किसानो ने किया भाजपा महिला मोर्चा की मीटिंग का घेराव, जमकर लगाए मुर्दाबाद के नारे

Edited By Vatika,Updated: 03 Aug, 2021 04:28 PM

farmer protest by bjp

भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां की अगवाई में किसानो ने आज भाजपा महिला मोर्चा की स्थानीय होटल नागपाल में हो रही मीटिंग

लुधियाना(सलूजा): भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां की अगवाई में किसानो ने आज भाजपा महिला मोर्चा की स्थानीय होटल नागपाल में हो रही मीटिंग का विरोध करते हुए जमकर बीजेपी मुर्दाबाद के नारे लगाए। 

PunjabKesari
किसान नेता मास्टर चरन सिंह नूरपुरा व उनके साथियों को जब यह पता चला कि आज लुधियाना के एक होटल में भाजपा से महिला मोर्चा की मीटिंग हो रही है तों नूरपुरा की अगवाई में किसान स्थानीय एमडी मॉल्ज से रोष मार्च करते हुए उक्त होटल के बाहर पहुंच गए और होटल का घेराव करते हुए नारेबाजी करने लगे। किसान भरपूर सिंह थरीके,अजीत सिंह दाखा,जरनैल सिंह,विक्रम सिंह व कस्तूरी लाल ने बताया कि आज का ये एक्शन संयुक्त किसान मोर्चा के साथ हुए फैसले का ही एक हिस्सा है।

जिसके तहत यह फैसला लिया गया है कि पंजाब के किसी भी हिस्से में न तों भाजपा की कोई मीटिंग होने दीं जाएगी व न ही अन्य कोई सरगर्मी। यदि कोई भाजपा का कोई बड़ा नेता आएगा तों उसका कालिया झंडियां दिखा कर विरोध किया जाएगा। ताकि केन्द्र की मोदी सरकार के कानो तक ये बात पहुंच सकें कि तीनो किसान विरोधी बिलो को रद्द किए बिना भाजपा को पंजाब में एंट्री मिलनी संभव नहीं है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!