किसानों का रेल रोको आंदोलन, कैप्टन सरकार के खिलाफ नारेबाजी

Edited By swetha,Updated: 03 Dec, 2019 03:18 PM

farmer protest

गांव कोहर सिंह वाला में मांगों को लेकर किसान मजदूर संर्घष समिति जोन गुरुहरसहाए और ममदोट के नेतृत्व में किसानों की तरफ से फिरोजपुर-फाजिल्का रेलवे ट्रैक जाम कर कैप्टन सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

गुरुहरसहाए(आवला):गांव कोहर सिंह वाला में मांगों को लेकर किसान मजदूर संर्घष समिति जोन गुरुहरसहाए और ममदोट के नेतृत्व में किसानों की तरफ से फिरोजपुर-फाजिल्का रेलवे ट्रैक जाम कर कैप्टन सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए किसान नेताओं ने बताया कि गत दिनों उनकी सरकार के आधिकारियों के साथ मीटिंग हुई थी, जिसमें उनकी मांगें मानें गई थीं। इसके बावजूद सरकार की तरफ से उनको लागू नहीं किया जा रहा। इसी को लेकर रेलवे ट्रैक जाम किया गया है। 

किसानों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानें जातीं, तब तक उनका धरना जारी रहेगा। इसके साथ ही गुरुहरसहाए के रेलवे स्टेशन पर पिछले कई घंटे से रेल गाड़ी खड़ी हुई है। रेल गाड़ी में सवार यात्रियों को बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!