मशहूर गायक और रैपर बादशाह की कार के साथ घटा हादसा, बाल-बाल बचे

Edited By Sunita sarangal,Updated: 04 Feb, 2020 10:38 AM

famous singer and rapper badshah s car crashes narrowly escapes

राजपुरा के नजदीक घनी धुंध के कारण कई वाहन आपस में टकरा गए, जिसमें जानी नुक्सान नहीं हुआ, लेकिन कई वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

राजपुरा(चावला, निर्दोष): राजपुरा के नजदीक घनी धुंध के कारण कई वाहन आपस में टकरा गए, जिसमें जानी नुक्सान नहीं हुआ, लेकिन कई वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। सरहिंद से दिल्ली की ओर जा रहे राष्ट्रीय राजमार्ग पर मशहूर फिल्मी गायक और रैपर बादशाह की कार भी सरहिंद बाइपास पर बन रहे पुल के नजदीक सड़क पर पड़ी सलैब पर चड़ गई। 

जानकारी के अनुसार गायक बादशाह लुधियाना से दिल्ली जा रहे थे और राजपुरा-सरहिंद बाइपास पर बन रहे पुल के कारण बनाए गए मोड़ पर कोई साईन बोर्ड या चेतावनी लाईटें न होने के कारण उनकी मर्सिडिज कार वहां पड़ीं सलैबों पर चड़ गई, जिससे कार का काफी नुकसान हो गया। गाड़ी के एयर बैगस खुलने के कारण बादशाह बाल-बाल बच गए, जिन्हें बाद में दूसरी कार द्वारा रवाना किया गया। पटियाला से चंडीगढ़ जा रही दो कारें भी धुंध के कारण सरहिंद बाइपास से पहले आपस में टकरा गई। इस तरह शंभू से बसंतपुरा तक आधा दर्जन वाहन आपस में टकरा गए। इन हादसों में कई लोगों को मामूली चोटें लगीं।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!