कड़ी सुरक्षा के बीच ई.वी.एम. मशीने, 10 मार्च को खुलेगा उम्मीदवारों का भविष्य

Edited By Kamini,Updated: 21 Feb, 2022 02:44 PM

evm machines amidst tight security candidates  future will open on march 10

पंजाब में 117 सीटों के विधानसभा चुनावों का काम पूरी तरह से समाप्त गया है। अब  सबकी नजरे नतीजे पर टिकी .......

लुधियाना: पंजाब में 117 सीटों के विधानसभा चुनावों का काम पूरी तरह से समाप्त गया है। अब  सबकी नजरे नतीजे पर टिकी है, 10 मार्च को नतीजा आएंगे तब जाकर उम्मीदरवारों का भविष्य खुलेगा। 10 मार्च को ही पता चलेगा कि कौन सी पार्टी इस बार सत्ता में आ रही है। उम्मीदवारों का भविष्य ई.वी.एम. मशीनों में कैद हो चुका है। ई.वी.एम. मशीनों को कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। लुधियाना में 14 विधानसभा हलके हैं इनकी मशीनों को जिले के अलग-अलग कालेज व स्कूल में रखा गया है।

PunjabKesari

मशीनों को कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। यहां सभी सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाए हुए हैं। सबसे पहली सुरक्षा गेट पर हैं जहां पर पंजाब पुलिस की लगाई हुई है। दूसरी सुरक्षा अंदर आते ही आई.आर.बी. के जवान तैनात किए गए हैं। स्कूल की छतों पर जवान तैनात किए गए हैं। अंदर एक स्क्रीन भी लगाई गई हुई हैं। फिर यह स्क्रीन बाहर भी लगाई जाएगीं। जब कोई उम्मीदवार अपनी मशीन को देखने आता है तो वह स्क्रीन के जरिए देख सकता है। यहां मशीने रखी हुई है वहां कैमरे लग हुए हैं वहां पर पैरामिल्ट्री के जवान तैनात किए गए हैं। मशीनों को कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। इसका ध्यान रखा जा रहा है कि मशीनों में किसी तरह की गड़बड़ी न हो।

PunjabKesari

अंदर किसी को भी जाने की अनुमति नहीं है। स्कूल व काजेल में आने वाले स्टाफ के आई.कार्ड बनाए गए हैं उनकी अच्छे से चैकिंग करके ही अंदर जाने दिया जा रहा है। लुधियाना के अलग कालेज व स्कूलों में ई.वी.एम. मशीने रखी गई हैं। ई.वी.एम. मशीनों को रखने के लिए 14 स्ट्रोंग रूम अलग-अलग जगहों पर बनाए गए हैं। इन स्ट्रोंग रूप पर पूरी तरह से निगरानी रखी जा रही है। 24 घंटे स्टाफ मशीनों के आस-पास ही रहता है। 

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!