कूड़े के ढेरों में तबदील हुआ पूरा बरनाला शहर

Edited By Tania pathak,Updated: 05 Jun, 2021 06:50 PM

entire barnala city turned into heaps of garbage

सफाई सेवकों की हड़ताल आज 23वें दिन में शामिल हो गई है। जिस कारण शहर कूड़े के ढेर में तबदील हो गया है।

बरनाला (विवेक सिंधवानी,गोयल): सफाई सेवकों की हड़ताल आज 23वें दिन में शामिल हो गई है। जिस कारण शहर कूड़े के ढेर में तबदील हो गया है। इस कारण महामारी फैलने का भी डर बना हुआ है। खास कर सांस के मरीजों को तो सांस लेना भी कठिन हो गया है। आज जब पंजाब केसरी की टीम ने शहर के अलग अलग हिस्सों का दौरा किया तो हालात बहुत ही खराब थे।

एस.डी. कालेज, हंडिआया बाजार, जंडा वाला रोड तो पूरी तरह के साथ कूड़ो के ढेर में तबदील हो चुका था। इसी तरह के साथ स्व. तीर्थ दास सिंधवानी मार्ग, फरवाही बाजार, सदर बाजार, कच्चा कालेज रोड, पक्का कालेज रोड, अनाज मंडी रोड पर भी हालात बहुत ज़्यादा खराब थे। यहां तक कि सिविल अस्पताल का इलाका भी कूड़े के ढेर में बदल चुका था। जब कि यहां रोजमर्रा की हजारों ही मरीज अपना इलाज करवाने के लिए आते हैं। यदि समय पर सरकार ने इस मसले का हल न किया तो हालात वश से बाहर हो जाएंगे। 

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!