दुकान में घुसकर तेजधार हथियारों से किया हमला, 9 व्यक्तियों खिलाफ मामला दर्ज

Edited By Kamini,Updated: 19 May, 2022 04:08 PM

entered the shop and attacked with sharp weapons case registered

भादसों थाना क्षेत्र के चासवाल गांव में एक दुकान घुस कर कुछ व्यक्तियों द्वारा जानलेवा हमला ............

भादसों (अवतार) : भादसों थाना क्षेत्र के चासवाल गांव में एक दुकान घुस कर कुछ व्यक्तियों द्वारा जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पत्रकारों को जानकारी देते हुए नरिंदर सिंह पुत्र छोटा सिंह निवासी चासवल ने बताया कि उसकी वेल्डिंग की दुकान है। 14 मई की सुबह करीब 10 बजे चासवाल निवासी मंटू पुत्र चिंत दास, उसके रिश्तेदार और 5-7 अन्य अज्ञात व्यक्ति जिनके पास तेजधार हथियार थे उसकी दुकान में घुस गए और लड़के दीपक सिंह और दविंदर सिंह को बुरी तरह पीटा।

इसी दौरान दीपक सिंह ने अपने मोबाइल पर पूरी घटना का वीडियो बनाने की कोशिश की तो आरोपी ने उसके बेटे का मोबाइल भी छीन लिया। नरिंदर सिंह ने कहा कि आसपास के लोगों के इकट्ठा होने से आरोपी व्यक्ति जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गए। घटना में घायल दविंदर सिंह और दीपक सिंह को भादसों सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नरिंदर सिंह पुत्र दविंदर सिंह के बयान के बाद भादसों थाना पुलिस ने मंटू के रिश्तेदार लुबाना गांव चासवाल निवासी मंटू पुत्र चिंत दास और 5-7 अज्ञात लोगों के खिलाफ आई.पी.सी. की धारा 452, 323, 294, 148, 149 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!