मोहाली में एनकाउंटर: पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, एक आरोपी घायल

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 15 Jun, 2025 10:11 PM

encounter in mohali encounter between police and gangster

पंजाब के मोहाली में एनकाऊंटर की सूचना है। बताया जा रहा है कि मोहाली में डीसी ऑफिस के पास बदमाश व पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है  जिसमें बदमाश को गोली लगने के बाद काबू कर लिया गया है।

मोहाली : पंजाब के मोहाली में एनकाऊंटर की सूचना है। बताया जा रहा है कि मोहाली में डीसी ऑफिस के पास बदमाश व पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है  जिसमें बदमाश को गोली लगने के बाद काबू कर लिया गया है। 

जानकारी अनुसार मोहाली के पास हुई मुठभेड़ में पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार किया है, जो अपराधी गिरोह से जुड़ा था। गिरफ्तार आरोपी गोली लगने से घायल बताया जा रहा है और उसके कब्जे से हथियार बरामद हुए हैं। इस मुठभेड़ के दौरान बदमाश ने भी पुलिस पर फायरिंग की थी, जिसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई हुई है। मुठभेड़ में घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस अब उसके संबंधों, नेटवर्क या अन्य साथियों की तलाशी में लगी है। सी.आई.ए. स्टाफ व बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश को पुलिस ने काबू किया है। बदमाशों के गैंगस्टर के साथ संबंध सामने आए हैं। आरोपी की पहचान संदीप के रूप में हुई है, जोकि पिछले कई दिनों से कत्ल मामले में फरार चल रहा था। आरोपी पिछले कई दिनों से वांटेड था, जिसे आज एनकाऊंटर दौरान काबू कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ हिमाचल में भी ड्रग्स से संबंधित कई मामले दर्ज हैं। पुलिस की गोली लगने से बदमाश जख्मी हुआ है। आरोपी से 32 बोर का पिस्टल बरामद किया है, जिससे उसने पुलिस पार्टी पर फायरिंग की थी। घायल बदमाश को अस्पताल भर्ती करवाया गया है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!