गोलियों की आवाज से दहला पंजाब का यह इलाका, पुलिस और तस्करों में मुठभेड़

Edited By VANSH Sharma,Updated: 29 May, 2025 11:11 PM

encounter between police and smugglers

तस्करों ने पुलिस पर गोलियां चला दीं।

टांडा उड़मुड़ (परमजीत सिंह मोमी/पंडित): ज़िला पुलिस प्रमुख संदीप मलिक के आदेश पर टांडा पुलिस ने नशा तस्करों और अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। आज टांडा पुलिस ने टाहली धुसी बांध के पास दो नशा तस्करों के साथ एनकाउंटर किया, जिसमें एक नशा तस्कर गोली लगने से घायल हो गया।

PunjabKesari

मिली जानकारी के अनुसार, डीएसपी टांडा दविंदर सिंह बाजवा के नेतृत्व में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गुर्जिंदरजीत सिंह नागरा और चौंकी इंचार्ज राजेश कुमार पुलिस टीम के साथ टांडा-श्री हरगोबिंदपुर रोड धुसी बांध के पास गश्त कर रहे थे। तभी उन्हें एक मोटरसाइकिल पर दो संदिग्ध युवक दिखे। जब पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, तो वे बाइक मोड़कर भागने लगे और टाहली धुसी बांध की ओर चले गए।

PunjabKesari

पुलिस ने उनका पीछा किया, जिस दौरान तस्करों ने पुलिस पर गोलियां चला दीं। जवाबी फायरिंग में एक तस्कर साहिल पुत्र शालू, निवासी सुल्तान विंड रोड, अमृतसर के पैर में गोली लग गई। उसे टांडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

दूसरे तस्कर, जगदीश उर्फ हीरा (निवासी सुल्तान विंड रोड, अमृतसर), को पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के पास से 70 ग्राम हेरोइन और 15,600 रुपये नकद (ड्रग मनी) बरामद की हैं।

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि दोनों तस्कर पुराने अपराधी हैं और उनके खिलाफ कई आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। इस मामले की जांच जारी है। डीएसपी टांडा के साथ ज़िला पुलिस प्रमुख संदीप मलिक भी मौके पर पहुंचे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!