आधी रात को बैंक में सेंध!  शटर तोड़कर अंदर घुसे चोर, जांच में जुटी पुलिस

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 15 Feb, 2026 12:01 AM

bank burglary at midnight thieves break in after breaking the shutter

गांव नत्थूपुर में पंजाब ग्रामीण बैंक की ब्रांच को बीती रात एक पुरुष व एक महिला चोर ने निशाना बनाया। हालांकि वे ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा पाए। सुबह जब चोरी का पता चला तो ब्रांच मैनेजर कुलविंदर कौर ने टांडा पुलिस को सूचित कर नुकसान का जायजा लिया।

टांडा उड़मुड़  (पंडित): गांव नत्थूपुर में पंजाब ग्रामीण बैंक की ब्रांच को बीती रात एक पुरुष व एक महिला चोर ने निशाना बनाया। हालांकि वे ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा पाए। सुबह जब चोरी का पता चला तो ब्रांच मैनेजर कुलविंदर कौर ने टांडा पुलिस को सूचित कर नुकसान का जायजा लिया। सी.सी.टी.वी. फुटेज में 2 चोर बैंक का ताला, शटर व शटर की ग्रिल तोड़कर अंदर घुसते और दस्तावेज चुराते नजर आ रहे हैं।

पुरुष व महिला का बैंक में घुसकर बिना कोई बड़ा नुकसान पहुंचाए और सेफ को नुकसान नहीं पहुंचाना और सिर्फ दस्तावेज खंगालने की कोशिश अभी पहेली बनी हुई है। बैंक में घुसने के पीछे उनका क्या इरादा रहा होगा।

इसकी जांच के लिए एस.एचओ. टांडा गुरिंदरजीत सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मैनेजर के अनुसार बैंक का सेफ सुरक्षित है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!