चुनाव संहिताः बरनाला में तलाशी मुहिम दौरान गाड़ी से मिली नकदी

Edited By Urmila,Updated: 23 Jan, 2022 12:22 PM

election code cash found from car during search operation in barnala

इंडो तिब्बतियन बार्डर पुलिस (आई.टी.बी.पी.) की टीम और 103-बरनाला विधानसभा हलके उड़ने दस्ते की तरफ से तलाशी मुहिम दौरान बरनाला के हंडियाया चौक पर फारचूनर गाड़ी में से 11...

बरनाला (विवेक सिंधवानी, रवि): इंडो तिब्बतियन बार्डर पुलिस (आई.टी.बी.पी.) की टीम और 103-बरनाला विधानसभा हलके उड़ने दस्ते की तरफ से तलाशी मुहिम दौरान बरनाला के हंडियाया चौक पर फारचूनर गाड़ी में से 11 लाख रुपए की नकदी बरामद की गई है। यह जानकारी देते जिला चुनाव अफसर-कम-डिप्टी कमिश्नर बरनाला कुमार सौरभ राज ने बताया कि हंडियाया चौक पर तलाशी मुहिम दौरान आई.टी.बी.पी. की टीम ने सफेद रंग की फारचूनर गाड़ी (HR -24 -AC -0013) को रोक कर तलाशी के ली तो उसमें से 11 लाख की नकदी बरामद हुई। वाहन में से कोई चुनाव सामग्री बरामद नहीं हुई।

इस दौरान तहसीलदार सन्दीप सिंह और एस.एच.ओ. सीटी-2 मुनीष कुमार मौके पर पहुंच गए। एस.एच.ओ. सीटी-2 की तरफ से कार्यवाही करते गाड़ी और नकदी जब्त कर ली गई और मौको की वीडियोग्राफी करवाई गई, जिसके बाद में बनती आगे की  कार्यवाही के लिए आयकर विभाग को सौंप दी गई, जिनकी तरफ से आगे की जांच मुकम्मल होने तक बरामद रकम गोदाम में जमा करवा दी गई। जिला चुनाव अफसर ने बताया कि संबंधित व्यक्ति 11 लाख रुपए नकदी का कोई सबूत पेश नहीं कर सके। उन्होंने बताया कि इस कार में सिरसा (हरियाणा) निवासी रघुबीर सिंह पुत्र दुर्गा सिंह अपने पुत्र के चालक के साथ बरनाला से सिरसा जा रहे थे। रघुबीर सिंह ने दावा किया वह जमीन की रजिस्ट्री संबंधित बरनाला आए थे। जिला चुनाव अफसर ने बताया कि मामला जांच अधीन है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!