पंजाब में नगर निगम, कौंसिल और पंचायतों के लिए थमा 'चुनाव प्रचार'

Edited By Tania pathak,Updated: 12 Feb, 2021 05:58 PM

election campaign stopped in punjab for municipal corporation

पंजाब राज्य की 8 नगर निगमों और 109 नगर कौंसिलों और नगर पंचायतों के लिए चुनाव प्रचार आज शाम 5 बजे समाप्त हो गया है।

जैतो (रघुनंदन पराशर): पंजाब राज्य की 8 नगर निगमों और 109 नगर कौंसिलों और नगर पंचायतों के लिए चुनाव प्रचार आज शाम 5 बजे समाप्त हो गया है। वोटों सम्बन्धी अपेक्षित चुनाव सामग्री और ई.वी.एम. मशीनों का वितरण कल  13 फरवरी, 2021 को पोलिंग पार्टियों को कर दिया जाएगा जबकि वोटें पडऩे का कार्य 14 फरवरी, 2021 को प्रात:काल 08.00 बजे से शाम 04.00 बजे तक होगा। सूत्रों के अनुसार जो वोटर शाम 4.00 बजे तक बूथ में दाखिल हो जाएंगे उनको वोट डालने का मौका दिया जाएगा। वोटों की गिनती काउंटिंग सैंटरों पर 17 फरवरी, 2021 को प्रात:काल 09.00 बजे शुरू होगी। चुनाव आयोग के के अनुसार चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से कराने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। राज्य में 8 नगर निगमों के लिए 400 और 109 नगर कौंसिलों व नगर पंचायतों के लिए 1902 मैंबर चुने जाएंगे।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!