Edited By Urmila,Updated: 26 Aug, 2026 11:47 AM

स्पेशल सैल की पुलिस टीम ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए थाना मेहरबान के इलाके में एक आरोपी को 5 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया है।
लुधियाना (अनिल): स्पेशल सैल की पुलिस टीम ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए थाना मेहरबान के इलाके में एक आरोपी को 5 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया है उक्त मामले बारे जानकारी देते हुए जांच अधिकारी थानेदार बलजीत सिंह ने बताया कि उनकी पुलिस टीम चेकिंग के दौरान गांव हवास चौक के पास मौजूद थी और इसी दौरान एक ब्रेजा कार चालक को शक के आधार पर रोक कर जब उसकी तलाशी ली गई तो उसे कार में से 5 किलो अफीम बरामद की गई जिसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी नशा तस्कर संदीप सिंह पुत्र सुरजीत सिंह वासी गांव मेहरबान को गिरफ्तार किया गय। जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना मेहरबान में एनडीपीएस एक्ट के अधीन मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here