दहेज के लिए विवाहिता और बेटे को निकाला घर से बाहर, 3 महिलाओं की शिकायतों पर 5 खिलाफ केस दर्ज

Edited By Tania pathak,Updated: 04 Jan, 2021 01:10 PM

dowry 5 cases filed against complaints of 3 women

थाना वूमैन सैल की पुलिस ने घरेलू हिंसा की शिकार तीन महिलाओं की शिकायतों की जांच करने के बाद 5 लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न के केस दर्ज किए हैं।

लुधियाना (वर्मा): थाना वूमैन सैल की पुलिस ने घरेलू हिंसा की शिकार तीन महिलाओं की शिकायतों की जांच करने के बाद 5 लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न के केस दर्ज किए हैं। रमनदीप कौर निवासी न्यू रणधीर सिंह नगर ने पुलिस को दी शिकायत में अपने ससुराल वालों पर उसे दहेज के लिए मानसिक व शारीरिक तौर पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए थे। 

रमनदीप कौर ने बताया कि उसकी शादी गुरमीत सिंह निवासी दुर्गा नगर अम्बाला के साथ 24 नवंबर 2017 को हुई थी। शादी में उसके मायके वालों ने अपनी हैसियत से ज्यादा दहेज दिया था फिर भी दहेज के लोभी ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। रमनदीप कौर ने बताया कि वह अपने ससुराल में केवल पांच महीने रहीं इस दौरान उसके ससुराल वाले दहेज के लिए उस पर बहुत जुल्म करते थे। वे उसे मायके से चार लाख रुपए लाने की मांग करते थे। जब उसने लाखों रुपए लाने में असमर्थता जताई तो ससुराल वालों ने उसके साथ बुरी तरह से मारपीट करके आधी रात को घर से बाहर निकाल दिया।

2 वर्ष बाद दर्ज हुआ केस
रमनदीप कौर ने बताया कि उसने पुलिस के पास 31 जनवरी 2018 को अपने ससुराल वालों के खिलाफ जो लिखित शिकायत दर्ज कराई थी उसमें पुलिस ने दो वर्ष बाद उसके ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज किया है जांच अधिकारी सुखदेव सिंह ने कहा कि पीड़िता द्वारा जो पुलिस को लिखित शिकायत दर्ज कराई थी उसकी जांच करने पर पीड़िता के पति गुरमीत सिंह, ससुर महिंदर सिंह, सास स्वर्ण कौर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया है

मोटरसाइकिल न देने पर बहू को प्रताड़ित किया
दूसरे मामले में गुरप्रीत कौर निवासी नानक नगर कारावारा ने पुलिस के पास 1 जून 2020 को लिखित शिकायत में अपने पति, सास, ससुर, देवर व चचेरे भाई के खिलाफ उसे कम दहेज लाने के लिए मानसिक व शारीरिक तौर पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी शादी हरजिंद्र सिंह निवासी गुरुतेग बहादुर नगर खन्ना के साथ 4 दिसम्बर 2016 को हुई थी। शादी के बाद उसके ससुराल वाले उसे दहेज कम लाने के लिए उसे प्रताड़ित करते थे।

गुरप्रीत कौर के पिता गुरदेव सिंह ने बताया की शादी से पहले लड़के के घरवालों ने बताया था कि हमें दहेज में कुछ नहीं चाहिए। शादी के बाद बेटी के ससुराल वाले उसे दहेज में मोटरसाइकिल न लाने पर प्रताड़ित करने लगे। वह हर वक्त बेटी को दहेज कम लाने के लिए उसके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते थे। इतना ही नही उसका देवर भी उसके साथ मारपीट करता था। लाॅकडाउन के दौरान बेटी के ससुराल वालों ने उसके साथ बुरी तरह से मारपीट करके उसे व उसके मासूम बेटे को घर से बाहर निकाल दिया।

जांच अधिकारी अश्वनी कुमार ने बताया कि पीड़िता द्वारा अपनी शिकायत में ससुराल वालों के खिलाफ जो आरोप लगाए गए थे उनकी जांच करने पर गुरप्रीत कौर के पति हरजिंद्र सिंह के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया है।

दहेज के लिए विवाहिता व उसके बेटे को घर से निकाला
3 अप्रैल 2019 को दपिंदर कौर निवासी हरबंसपुरा गऊशाला रोड ने पुलिस को दी शिकायत में अपने पति,सास,ससुर, जेठ, जेठानी, देवर, मामा ससुर व चाचा ससुर के खिलाफ उसे दहेज के लिए मानसिक व शारीरिक तौर पर प्रताड़ित करने के जो गंभीर आरोप लगाए थे उनकी जांच करने पर जांच अधिकारी सुखदेव सिंह ने केवल पीड़िता के पति जसवीर सिंह निवासी न्यू शक्ति नगर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है। दपिंदर कौर के पिता जोगा सिंह ने बताया कि उनकी बेटी की शादी जसवीर सिंह के साथ 19 नवंबर 2013 को हुई थी। जोगा सिंह ने बेटी के ससुराल वालों पर आरोप लगाते हुए बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी में अपनी हैसियत से ज्यादा दहेज दिया था। इसके बावजूद वह दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करते थे। शादी के बाद उन्होंने बेटी के ससुराल वालों को मकान बनाने के लिए अपने सोने के गहने गिरवी रख कर 2 लाख रुपए दिए और किस्तों थ्री व्हीलर के लिए 50 हजार रुपए दिए। कुछ समय बाद वह फिर 5 लाख रुपए की मांग करने लगे। जोगा सिंह ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि बेटी के ससुराल वाले उसे गलत काम करने के लिए कहते थे। जब बेटी ने इस बात का विरोध किया तो उन्होंने बेटी के साथ मारपीट करके उसे व उसके बेटे को घर से बाहर निकाल दिया

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!