उपचुनाव के बीच डेरा बाबा नानक में गर्माया माहौल, चले हथियार

Edited By Kalash,Updated: 20 Nov, 2024 11:22 AM

dispute in dera baba nanak amidst by elections

डेरा बाबा पठाना में वोटिंग के दौरान जबरदस्त झड़प हो गई।

डेरा बाबा नानक : डेरा बाबा पठाना में वोटिंग के दौरान जबरदस्त झड़प हो गई। इस दौरान कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता आमने-सामने होते नजर आए। जानकारी के अनुसार दोनों पार्टियों द्वारा एक-दूसरे पर आरोप लगाए जा रहे है। इसमें एक पक्ष का कहना है कि बूथ कैप्चरिंग की जा रही है। वहीं दूसरे पक्ष द्वारा कहा जा रहा है कि बाहरी हलकों के व्यक्ति बुलाए गए हैं और एक-दूसरे से धक्केशाही की जा रही है। हालांकि चुनाव आचार सहिंता लगी हुई है जिस कारण कोई भी बाहरी व्यक्ति नहीं आ सकता।    

यह भी कहा जा रहा है कि एक पार्टी द्वारा दूसरी पार्टी पर डांगें चलाई जा रही है। इसकी सूचना मिलते ही आम आदमी पार्टी के  उम्मीदवार गुरदीप रंधावा और कांग्रेस पार्टी के सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा भी पहुंच गए। इस झड़प को देख कर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गई।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!