गुरदासपुर में चुनाव रैली के बाद 2 दलों के बीच जमकर हंगामा, लहराई तलवारें

Edited By Kalash,Updated: 10 Jun, 2026 02:50 PM

clash in two parties after election rally

गत देर रात स्थानीय मानकौर इलाके में एक चुनाव रैली के समाप्त होते ही दो प्रमुख राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं के बीच जम कर लड़ाई हुई।

गुरदासपुर (विनोद): गत देर रात स्थानीय मानकौर इलाके में एक चुनाव रैली के समाप्त होते ही दो प्रमुख राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं के बीच जम कर लड़ाई हुई। दोनों तरफ से तलवारें लहराई गई तथा इस लड़ाई में महिलाएं भी शामिल देखी गई।

मौके पर से इकट्ठा की गई जानकारी के अनुसार गत देर रात गांव गुरदासपुर शहर के इलाका मानकौर में एक राजनीतिक दल की नगर कौंसिल संबंधी चुनाव रैली थी। जैसे ही रैली समाप्त हुई तो कांग्रेस व आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में हो रही नारेबाजी संबंधी विवाद शुरू हो गया। दोनों तरफ से परस्पर विरोधी नारेबाजी की जाने लगी। मामला जब बहुत बढ़ गया तो दोनो ही तरफ से तलवारें आदि लेकर लोग मौके पर पंहुच गए तथा जम कर हाथापाई तथा मारपीट हुई। गनीमत रही कि तलवारें केवल लहराने तक सीमित रही तथा किसी के तलवारों से घायल होने का समाचार नही है।

इस लड़ाई में मामला रफा-दफा करवाने की कोशिश में दोनो पक्षों की महिलाए भी सड़क पर आ गई। मामला तब बिगड़ा जब महिलाए भी आपस में उलझ गई तथा जम कर महिलाओं की भी लड़ाई हुई। लड़ाई सड़क पर होने के कारण वहां से गुजरने वाले वाहनों को भी कुछ समय के लिए लड़ाई स्थल से दूर ही अपने वाहन खड़े करने पड़े। देर रात जाकर मामला शांत हुआ।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!