Jalandhar में लड़की के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया पति, मौके पर जमकर छित्तर परेड... आपत्तिजनक सामान बरामद

Edited By Kamini,Updated: 10 Nov, 2026 05:56 PM

dispute between husband and wife

जालंधर में पति-पत्नी में जबरदस्त हंगामा होने का मामला सामने आया है।

जालंधर (सोनू): जालंधर में पति-पत्नी में जबरदस्त हंगामा होने का मामला सामने आया है। दरअसल, पत्नी अपने पति को एक लड़की के साथ रंगे हाथों काबू कर लिया है, जिसके बाद उसने अपने पति की छित्तर परेड भी की। लैदर कॉप्लैक्स इलाके में महिला ने पति को कुंवारी लड़की के साथ रंगे हाथ काबू कर लिया।

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित महिला परिवार संग मौके पर पहुंची और पति को लड़की के साथ काबू कर लिया। घर से मौके पर आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया जिसके बाद महिला के परिजनों ने व्यक्ति की जमकर छित्तर परेड की। घटना को लेकर भारी हंगामा देखने को मिला। पीड़ित महिला मोनिका ने बताया कि उसके पति कुंवारी लड़की के साथ 5 साल से रिलेशन में है। बताया जा रहा है कि लड़की पुडा कम्पलेक्स में नौकरी करती है। परिवार में पहले भी कई बार इस बात को लेकर विवाद हो चुका है और उसके बाद समझौता भी हो चुका है। महिला ने कहा कि फिर भी पति समझता नहीं है और कहता है कि अमृतसर में नौकरी करता है। जबकि पति ने जालंधर में ही एक मकान ले रखा है, जहां पर वह उक्त लड़की के साथ रंग रलियां मनाता है।

पीड़िता ने बताया कि उसका पति पिछले कई सालों से उसे मारता पीटता है। उसने बताया कि उक्त लड़की का रिश्ता पहले किसी और भी शादीशुदा लड़की के साथ चक्कर चलता था। उनकी वीडियो भी इसके मोबाइल में है। वहीं पीड़िता ने आरोप लगाया कि पति के माता-पिता को भी पता है, लेकिन वह भी कुछ नहीं कहते है। वहीं पीड़िता के भाई हनी अंगुराल ने बताया कि उनका जीजा आगे भी बहन को तंग परेशान कर रहा था। आज भी जब आए तो पह उन्हें धमकाने लगा था। पुलिस को भी मौके पर बुला लिया गया। हनी ने कहा कि जीजा का 5 सालों से लड़की के साथ रिलेशन चल रहा है।

इस दौरान जीजा गलती मानने की बजाये परिजनों पर जानलेवा हमला करने के आरोप लगा रहा है। जिसेक बाद परिवार ने वीडियो जारी करके आपत्तिजनक सामान दिखाया। महिला ने आरोप लगाए है कि पति के फोन में लड़की की आपत्तिजनक वीडियो मौजूद है। आरोप है कि पति दड़े सट्टे में पैसे जीता और उसने लड़की को मकान खरीदकर दिया है। परिवार ने कहा कि घटना स्थल पर हंगामा होने पर लड़की मौके से फरार हो गए। परिजनों ने कहा कि लड़की रोजाना 5 बजे घर आती है और 7 बजे जाती है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!