बिना टिकट ट्रेन में सफर करने वालों पर विभाग ने कसा शिकंजा, वसूला इतना जुर्माना

Edited By Kamini,Updated: 27 Jul, 2024 03:23 PM

department tightened its grip on those who travel in train without ticket

मुख्यालय विशेष टिकट चेकिंग अभियान के तहत मंडल रेल प्रबंधक संजय साहू के मार्गदर्शन में फिरोजपुर मंडल में विंडो पर टिकटों की बिक्री बढ़ाने के लिए टिकट चेकिंग स्टाफ की उचित तैनाती की योजना बनाई जा रही है।

फिरोजपुर : मुख्यालय विशेष टिकट चेकिंग अभियान के तहत मंडल रेल प्रबंधक संजय साहू के मार्गदर्शन में फिरोजपुर मंडल में विंडो पर टिकटों की बिक्री बढ़ाने के लिए टिकट चेकिंग स्टाफ की उचित तैनाती की योजना बनाई जा रही है। विभिन्न सीनियर अधिकारियों के नेतृत्व में टीम बनाकर विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस विशेष टिकट चेकिंग अभियान का नेतृत्व सीनियर डिवीजनल कमर्शियल मैनेजर, चीफ रीजनल मैनेजर अमृतसर और श्रीनगर, स्टेशन डायरेक्टर लुधियाना और जम्मू तवी और सहायक कमर्शियल मैनेजरों द्वारा की गई है।

बताया जा रहा है कि फिरोजपुर मंडल के जालंधर-अमृतसर, फिरोजपुर-बठिंडा, लुधियाना-पठानकोट कैंट, श्री माता वैष्णो देवी कटरा-पठानकोट कैंट, लुधियाना-जालंधर कैंट, श्रीनगर-बनिहाल आदि सैक्शनों पर टिकट चेकिंग का अभियान चल रहा है। मुख्यालय के विशेष टिकट चेकिंग अभियान के तहत बिना टिकट और अनियमित यात्रा करने वाले 12,459 रेल यात्रियों से 81 लाख रुपए से अधिक का जुर्माना वसूला गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!