गम में बदली खुशियां, शादी में जा रहे परिवार के साथ घटा दर्दनाक हादसा

Edited By Kalash,Updated: 27 May, 2024 02:43 PM

death of family in accident

फिरोजपुर-जीरा रोड पर पड़ते गांव खोसा दल सिंह के पास टिप्पर और ई-रिक्शा के बीच टक्कर हो गई।

फिरोजपुर : फिरोजपुर-जीरा रोड पर पड़ते गांव खोसा दल सिंह के पास टिप्पर और ई-रिक्शा के बीच टक्कर हो गई। इसमें एक महिला की मौत हो गई जबकि दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त परिवार फिरोजपुर से जीरा अपनी रिश्तेदारी में विवाह समारोह में शामिल होने के लिए जा रहा था। इस दौरान जब वह गांव खोसा दल सिंह के पास पहुंचे तो पीछे तेज रफ्तार से आ रहे टिप्पर ने उनके ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे वहां चीख-पुकार मच गई।    

इस भयानक हादसे में बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायलों को लोगों की मदद से इलाज के लिए सिविल अस्पताल फिरोजपुर में भर्ती करवाया गया है। डॉक्टरों द्वारा घायलों का इलाज किया जा रहा है और दोनों घायल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। वहीं टिप्पर चालक टिप्पर छोड़कर मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!