Edited By Urmila,Updated: 25 Jul, 2026 10:52 AM

जलालाबाद में कमरेवाला रोड पर एक निजी स्कूल वैन हादसे का शिकार होते-होते बच गई । दरअसल बच्चों को लेकर स्कूल जा रही वैन कमरेवाला रोड पर टेलीफोन एक्सचेंज के पास जैसे ही मुड़ रही थी।
जलालाबाद (सुनील नागपाल) : जलालाबाद में कमरेवाला रोड पर एक निजी स्कूल वैन हादसे का शिकार होते-होते बच गई । दरअसल बच्चों को लेकर स्कूल जा रही वैन कमरेवाला रोड पर टेलीफोन एक्सचेंज के पास जैसे ही मुड़ रही थी कि अचानक जमीन धंस गई जिसमें वैन का टायर जमीन में धंसने से वहीं फंस गई। गनीमत रही कि वैन पलटने से बचाव हो गया जबकि वैन में काफी बच्चे सवार थे जिन्होंने बहुत शोर मचाया। मौके का वीडियो बनाया गया सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया । बताया जा रहा है कि बीती रात जलालाबाद में काफी बरसात हुई जिससे सड़कों पर पानी जमा हो गया । इस इलाके में जमीन में पाइपलाइन डालने का काम हुआ था जिसके ऊपर जैसे ही वैन का टायर आया वह जमीन की मिट्टी धसने से वैन का टायर जमीन में धंस गया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here