Instagram पर प्यार, शादी की तैयारियां पूरी... लेकिन मंडप से पहले बदल गया पूरा खेल

Edited By Kamini,Updated: 24 Jul, 2026 01:36 PM

love on instagram

सोशल मीडिया पर प्यार के चक्कर में पड़ना युवक को भारी पड़ गया।

पंजाब डेस्क: सोशल मीडिया पर प्यार के चक्कर में पड़ना युवक को भारी पड़ गया। जानकारी के मुताबिक, इंस्टाग्राम पर एक युवक को लड़की से प्यार हो गया और बात शादी तक पहुंच गई। हैरानी तो तब हुई जब लड़की ने बारात लेकर आए लड़के को शादी से इंकार कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, जिला तरनतारन के भग्गूपुर इलाका निवासी एक युवक बोहड़ सिंह ने दावा किया कि 5-6 महीने से इंस्टाग्राम के जरिए उसकी फिरोजपुर निवासी एक लड़की से बातचीत होती थी। इसी बीच लड़की ने उससे कहा कि वह उससे ही शादी करेगी। युवक के मुताबिक लड़की ने उसे शादी का भरोसा देकर कथित तौर पर उससे 65 हजारों रुपए ले लिए।

लड़की ने अपने भाई से ही बात करवाई थी लेकिन कभी भी अपने माता-पिता से बात नहीं करवाई। इसी बीच शादी तय हो गई और फिरोजपुर के एक गुरुद्वारा में शादी का प्रोग्राम रखा गया, लेकिन जब वह बारात लेकर फिरोजपुर पहुंचे तो उन्हें इधर उधर घुमाकर परेशान किया गया। बाद में पता चला कि उसके साथ धोखा हुआ है।

युवक का कहना है कि जब वह युवती से शादी करने के लिए उसके घर पहुंचा तो उसने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। युवक का आरोप है कि शादी का भरोसा देकर उससे पैसे लिए गए लेकिन अब शादी से इनकार कर दिया गया है। मामले को लेकर युवक ने इंसाफ की मांग की है। हालांकि, इस मामले में दूसरी पक्ष की ओर से अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है। फिलहाल पुलिस जांच के बाद सच्चाई का पता चल पाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!