संदिग्ध अवस्था में युवक का मिला श'व, परिवार का आरोप शरीर पर चोटों के निशान, पुलिस जांच में जुटी

Edited By Urmila,Updated: 15 Jul, 2026 05:33 PM

body of youth found under suspicious circumstances

फाजिल्का जिले के गांव हजारा राम सिंह वाला से संदिग्ध अवस्था में एक युवक का शव बरामद हुआ है जिसे पुलिस ने सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया है।

फाजिल्का (सुनील नागपाल) : फाजिल्का जिले के गांव हजारा राम सिंह वाला से संदिग्ध अवस्था में एक युवक का शव बरामद हुआ है जिसे पुलिस ने सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया है। हालांकि परिवार द्वारा उनके लड़के की हत्या करने की आशंका जाहिर की जा रही है । जबकि पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही का भरोसा दिया है । पारिवारिक सदस्यों के मुताबिक मृतक घर से समान लेने के लिए गांव घुबाया आया था कि वापिस नहीं लौटा और अब उसका शव गांव हजारा राम सिंह वाला से बरामद हुआ है । फिलहाल पुलिस जांच जारी है । 

जानकारी देते हुए संता सिंह ने बताया कि वह गांव चक्क खीवा के रहने वाले है। उनके घर पर लक्कड़ मिस्त्री लगे हुए है । दरवाजे बनवा रहे है । कल उसका लड़का  गुरमीत सिंह (28 वर्षीय) मिस्त्री के कहने पर घुबाया से कील लेने के लिए गया था  लेकिन वापिस नहीं लौटा । शाम को उन्हें पता लगा कि उसके लड़के का शव गांव हजारा राम सिंह वाला में झाड़ियों में पड़ा है  जिसके बाद वह मौके पर पहुंच देखा तो उन्हें ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उसके लड़के की मारपीट कर हत्या की गई है क्योंकि उसके शव पर काफी चोटों के निशान था। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और उसके लड़के के शव को आज फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है । उन्होंने बताया कि गुरमीत अपने पीछे दो बच्चे एक लड़का और लड़की छोड़ गया है । हालांकि उनका कहना है कि वह शराब पीने का आदी था। फिलहाल उनके द्वारा उनके लड़के की हत्या की आशंका जाहिर करते हुए मामले में इंसाफ की गुहार लगाई जा रही है । 

उधर मौके पर सरकारी अस्पताल पहुंचे पुलिस कर्मचारी राम सिंह ने बताया कि गांव हजारा राम सिंह में कल शाम संदिग्ध अवस्था में एक युवक का शव मिला है । जिसके शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाते हुए पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया है  और इसकी रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी । जबकि उन्होंने कहा कि मृतक शराब का नशा करने का आदी था । उन्होंने कहा कि शव पर चोटों के निशान है लेकिन इस बाबत पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। फिलहाल जांच जारी है ।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!